रामपुर : अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में टली सुनवाई, अब 9 फरवरी की तारीख नियत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में नौ फरवरी को सुनवाई होना है। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। 

अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ दो पैन कार्ड होने के आरोप में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। दो जन्मप्रमाण पत्र मामले में दोनों सजा काट रहे हैं।

दो पैनकार्ड मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तारीख बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में नौ  फरवरी  को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : पुलिसकर्मियों ने आटो चालक से मांगा परमिट, उसने दी वर्दी उतरवाने की धमकी 

संबंधित समाचार