अयोध्या: जमीन विवाद में पूर्व छात्र नेता और संतों में मारपीट, पांच गिरफ्तार
अयोध्या। जमीन विवाद को लेकर पूर्व छात्र नेता और संतों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो संतों को चोटें आयीं हैं। पूर्व छात्र नेता आलोक सिंह पर अयोध्या दशरथ महल बड़ा स्थान महंत के शिष्य सुदामा दास पर ईंट से हमला करने का आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल …
अयोध्या। जमीन विवाद को लेकर पूर्व छात्र नेता और संतों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो संतों को चोटें आयीं हैं। पूर्व छात्र नेता आलोक सिंह पर अयोध्या दशरथ महल बड़ा स्थान महंत के शिष्य सुदामा दास पर ईंट से हमला करने का आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना कैंट क्षेत्र के हसनूकटरा जिला गन्ना विकास समिति के जर्जर भवन का निर्माण हो रहा था, जबकि हाल ही हुए विवाद के चलते पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए दोनों पक्षों को कोई भी निर्माण कार्य न करने और दोनों पक्षों को तहसील दिवस में साक्ष्यों के साथ पेश होने के निर्देश दिया था। लेकिन तहसील दिवस से पहले ही निर्माण कार्य की सूचना पर पहुंचे संतों और निर्माण करा रहे लोगों से विवाद हो गया। मारपीट में दो संतों को चोटें आईं हैं।
जानकारी के अनुसार अयोध्या राजा दशरथ महल की सम्पत्ति कैंट थाना क्षेत्र के मौजा चक गौरा पट्टी फैजाबाद गाटा संख्या 67 व 68 है। यह चक जिला सहकारी गन्ना विकास समिति आफिस से सटा है। यहां के सचिव सुनील वर्मा पर जबरन भगवान धनुषधारी की संपत्ति पर अवैध निर्माण का आरोप है। मामला अयोध्या के संतों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
