Banda News: निर्दलीय, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्दलीय, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा

बांदा से निर्दलीय, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। सभी ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

बांदा, अमृत विचार। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के समक्ष जिले की तिंदवारी तथा ओरन नगर पंचायत अध्यक्षों सहित वार्ड नंबर एक से बसपा के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मनाववाद से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Banda News 1 (2)

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में तिंदवारी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीती सुधा साहू, ओरन नगर पंचायत से चुनाव जीते कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य बसपा के राजाराम विश्वकर्मा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा के अरूण कुमार सिंह उर्फ रजोल ने भाजपा के राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद से प्रभावित होकर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस अवसर पर चेयरमैन द्वय और जिला पंचायत सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पूरे मनोयोग से जुटने की शपथ ली। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताई।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: ट्रैक्टर चोरी करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े… तमंचा व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

संबंधित समाचार