रायबरेली: फरवरी की सर्दी में राजनीतिक गर्मी लाएंगे अखिलेश, कांग्रेस गढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर INDIA को करेंगे मजबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। बर्फीली हवाओं तो कभी बारिश से सर्दी कम नहीं हो रही है, लेकिन इधर जिले में राजनीतिक गर्मी सपा मुखिया अखिलेश के आने की घोषणा के बाद से जरूर बढ़ गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं उस पत्र की, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रायबरेली अथवा अमेठी में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सहमति जता दी है। इसके साथ ही जिले का राजनैतिक पारा चढ़ गया है। कहीं ना कहीं इसे इंडिया गठबंधन की मजबूती से भी जोड़ते हुए भाजपा के खिलाफ एक मजबूत कदम बताया जा रहा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अटकलों को बुधवार विराम लग गया। अखिलेश यादव ने खुद रायबरेली में शामिल होने की बात कही है। सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर जहां सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वही कांग्रेसी भी खुश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि अखिलेश के आने के कांग्रेस की न्याय यात्रा को बल मिलेगा। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जुटेंगे। बुधवार को जैसे ही अखिलेश ने जनपद में आने की घोषणा की वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने अखिलेश से यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था। जिसके बाद अखिलेश ने रायबरेली अथवा अमेठी में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। लेकिन बुधवार को उन्होंने खुद रायबरेली आने की बात कही है।

उन्होंने कहाकि लखनऊ के सबसे करीब रायबरेली है और वह वही जायेंगे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को पत्र के माध्यम से कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम व पीडीए की रणनीति, जीत का न्याय इतिहास लिखेगे।

रायबरेली में कमल खिलाना भाजपा के लिए चुनौती

अमेठी जीत के बाद इस बार भाजपा ने कांग्रेस के दूसरे गढ़ रायबरेली में भी कमल खिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के दिग्गज तक यहां पर आ चुके हैं। लगातार पदाधिकारियों द्वारा कमल खिलाने का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस किसी कीमत पर यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि गढ़ को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस पूरा दम खम लगाए हुए है। ऐसे में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का साथ मिलने से कहीं ना कहीं कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आने से जिले में पीडीए और इंडिया दोनों मजबूत होगी। इसका संदेश प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जाएगा। कहीं ना कहीं भाजपा को करारा जवाब भी मिलेगा। हम सभी को बेसब्री से इंतजार है..., इं. वीरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।


सपा मुखिया के यात्रा में शामिल होने का हम सभी लोग स्वागत करते हैं। हर किसी को इंतजार है। यह यात्रा एक बदलाव का संकेत होगा, जो पूरे देश में जाएगा..., पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भी 2024 में सरकार बननी तय है। यात्रा का कोई फर्क चुनाव में नहीं पड़ेगा। अमेठी के साथ इस बार रायबरेली में भी कमल खिलना तय है..., बुद्धिलाल पासी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

यह भी पढ़ें:-Video: मुख्यमंत्री योगी कर्टेन रेजर सेरेमनी की लोकार्पण, हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार