Bharat Ratna : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर BJP ने किया माल्यार्पण, PM Modi का जताया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूपेंद्र चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने दी बधाई ओर शुभकामनाएं

लखनऊ, अमृत विचार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी का आभार जताया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा के सामने स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

16 - 2024-02-09T163859.980

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर भारत सरकार का और प्रधानमंत्री मोदी का सादर अभिनन्दन करता हूं। वहीं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले अखिलेश- समाजवादी पार्टी ने की थी मांग

संबंधित समाचार