हाथरस पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से की बातचीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर राजनीति गरमाई हुई है। योगी सरकार ने इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवालों पर गाज गिराई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका के साथ पीड़ित परिवार से मिलने …

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर राजनीति गरमाई हुई है। योगी सरकार ने इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवालों पर गाज गिराई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया और कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस आपके साथ है।

जिला प्रशासन ने सुबह आए डीजीपी और अपर मुख्य सचिव की तरह चटाई पर बैठकर वार्ता करने का इंतजाम किया था। लेकिन, राहुल गांधी मृतका के पिता और भाइयों को कमरे में ले गए और कमरे को बंद कर लिया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को बाहर कर दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा दोबारा हाथरस जाने की कोशिश करने के लिए दिल्ली से निकले थे। राहुल और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने डीएनडी पर रोक लिया गया। उसके बाद सिर्फ पांच लोगों को राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल को हाथरस जाने की इजाजत दी गई।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद मृत युवती के परिवार के लोगों से मुलाकात की। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने न्याय का पूरा भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि हमने परिवार के साथ वार्ता में उनकी हर शिकायत का संज्ञान लिया है। हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार