बरेली: वाहन ने मूंगफली विक्रेता को रौंदा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली, फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार : मूंगफली का ठेला लगाकर घर लौट रहे एक युवक को रोड पार करते समय किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल (40) राधाकृष्ण मंदिर चौराहे के पास हाईवे किनारे मूंगफली का ठेला लगाते थे।
शुक्रवार देर रात वह ठेला लेकर घर लौटने के लिए रोड पार कर रहे थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - बरेली: मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान से ही 2010 और 2012 में हुआ था दंगा
