मुरादाबाद : हाईवे पर मूंढापांडे जीरो पॉइंट पर बाइक सवार दंपती की हादसे में घायल, पति की मौत
जिला अस्पताल की मर्चरी में मौजूद मृतक दंपती के परिजन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपती की ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर ही तड़प कर पति की मौत हो गई। घायल पत्नी और उसके बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दंपती रामपुर की तरफ जाने के लिए मूंढापांडे जीरो पॉइंट के पास मार्ग क्रॉस कर निकल रहे थे, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार अमित कश्यप पुत्र चंद्रपाल कश्यप (35) पत्नी और बच्चे समेत हाईवे पर ही गिर पड़ा और उसके पैरों से होकर ट्रक का टायर निकल गया। इसमें अमित और उसकी पत्नी पुष्पा के पैरों से होकर ट्रक का टायर गुजर गया। इससे पति-पत्नी के पैर कट गए हैं। अमित की तो मौत हो गई है लेकिन, उसकी पत्नी पुष्पा और एक साल के बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
मृतक मझोला थाना क्षेत्र की मंगूपुरा गांव के रहने वाला है। पुलिस में ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती अपनी ससुराल टांडा जा रहे थे। दीपू कश्यप ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा है। अमित छोटा था। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह मझोला में ही गंगा हैंडीक्राफ्ट कंपनी में स्टोर कीपर का काम करता था।
दीपू कश्यप ने बताया कि करीब 5 साल पहले मां की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह लोग मां के जाने के दर्द से ऊपर नहीं पाए थे कि छोटे भाई अमित की असमय मृत्यु होने का हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उन दोनों भाइयों के बीच में एक बहन नीतू है, जो मृतक अमित से बड़ी है। दीपू कश्यप ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी पुष्पा कश्यप के हादसे में पैर कट गए हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मैनाठेर के इब्राहिम हेल्थ केयर संचालक के खिलाफ एफआईआर
