Kannauj Accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर... दो युवकों की मौत, भागवत कथा से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, अमृत विचार। जिले में ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों भागवत कथा का भंडारा खाकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।

ठठिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर सिमारिया गांव निवासी दिव्यांशू 28 पुत्र महेशचद्र अपने साथी प्रेमचंद्र पुत्र राजा राम के साथ बाइक से सौरिख स्थित पनी बहन के घर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए गए थे।

शुक्रवार देर रात दोनों भंडारा खाकर बाइक से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान इंदरगढ़ थाना के बिशैनेपुर्वा गांव के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 'पार्टी करने के बाद घर आऊंगा'... डिलीवरी मैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; परिजनों ने जताया दोस्तों पर हत्या का शक...

संबंधित समाचार