सुलतानपुर: किशोर की मौत पर टेंट व्यवसाई और विद्युतकर्मी पर दर्ज हुआ केस, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवार के मना करने पर भी टेंट व्यवसाई किशोर को ले गया था अपने साथ

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

सुलतानपुर, अमृत विचार। करंट की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने टेंट व्यवसाई व विद्युत कर्मी के खिलाफ़ पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही टेंट व्यवसाई के साथ विद्युत महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बुधवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव के खेल मैदान में दस वर्षीय सचिन की हाइटेंशन करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गुरुवार को किशोर के अंतिम संस्कार के बाद पिता राम सूरत ने थाने में तहरीर दी थी।

पीड़ित के मुताबिक गांव निवासी जाबाज पुत्र इस्लाम जिनकी गांव में ही टेंट की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उसके नाबालिग बेटे सचिन को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लेकर चले गए। दुकान पर काम करवाने लगे। आरोप है कि मृतक के बड़े भाई ने उसे ले जाने से जाबाज को मना भी किया था। लेकिन वह नही माना।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर आकर बताया कि खेल मैदान में टेंट की रजाई गद्दा सूखने के लिए फैला रहा था। ग्यारह हजार की लाइन की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई है। विद्युत महकमे द्वारा आपूर्ति के लिए बनाई गई ग्यारह हजार वोल्टेज की तार महकमे की लापरवाही के चलते लटकी हुई थी, जिससे किशोर हादसे का शिकार हुआ।

कुड़वार थानाध्यक्ष गौरी शंकर पाल ने बताया कि टेंट व्यवसाई व विद्युत विभाग के कर्मचारी के खिलाफ़ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: आभूषण व्यापारी से अस्पताल जाकर डीआईजी ने की मुलाकात, जिले की खराब कानून व्यवस्था पर दिखे नाराज

संबंधित समाचार