रायबरेली: राजस्व परिषद के अध्यक्ष के आदेश पर नायब तहसीलदार निलंबित
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के महराजगंज इलाके में तैनात नायाब तहसीलदार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष के आदेश पर निलंबित किया गया है। महराजगंज के उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने आज शनिवार को बताया कि महराजगंज में तैनात नायाब तहसीलदार ऋतु राज नागर को न्यायालय से सम्बंधित मामले के कारण निलंबित कर दिया गया है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने नायाब तहसीलदार को न्यायालय से सम्बंधित काम मे शिथिलता बरते के कारण निलंबित किया है। निलंबित नायाब तहसीलदार को निलंबन के बाद लखनऊ कमिश्नरी के ऑफिस से अटैच किया गया है।
यह भी पढ़ें:-हाय रे महंगाई..., लखनऊ में लहसुन खा रहा ''भाव'', 600 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
