गोंडा: 5 साल की मासूम बच्ची संग स्कूल के दो छात्रों ने किया गैंग रेप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 व 8 वर्ष के दो छात्रों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

धानेपुर/गोंडा, अमृत विचार। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की मासूम बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है‌। आरोप है स्कूल के दो छात्रों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया है‌। दोनों की उम्र 10 वर्ष और 8 वर्ष बतायी जा रही है‌। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन में जुटी है‌। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले सख्श के मुताबिक उसकी पांच साल की बेटी गांव के बगल स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है। शुक्रवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल गयी थी। स्कूल में उसके साथ दो छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। स्कूल से वापस लौटने के बाद जब मासूम ने परिजनों से दर्द की शिकायत की और घटना की जानकारी दी।

मासूम संग दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात की जानकारी पर परिवार के लोग सन्न रह गए। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। दुष्कर्म की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला दल बल के सात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल मासूम को जिला महिला पहुंचाया। इलाज के बाद शनिवार को पीड़िता को छुट्टी दे दी गयी‌।

शनिवार की सुबह सीओ सदर शिल्पा वर्मा पीडिता के गांव पहुंची और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और उनकी तलाश की जा रही है‌।

फॉरेंसिक टीम संग एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पांच वर्षीया छात्रा के साथ‌ सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात की जानकारी मिलने पर शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने स्कूल तथा पीडिता के गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है‌। स्कूल के ही 10 व 8 वर्ष के छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप है‌। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसे घर भेज दिया गया है‌। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है‌। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-UP में अब लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, विधानसभा में एक्ट हुआ पास

 

संबंधित समाचार