मुरादाबाद : युवाओं ने टेडी बियर देकर किया प्यार का इजहार, बाजारों में भी देखने को मिली रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन शनिवार को टेडी बियर डे मनाया गया। इस दिन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवाओं ने अलग-अलग रंगों के आकर्षक टेडी बियर देकर दिल का हाल बयां किया। महानगर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। रविवार को प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं व अन्य प्रियजनों से प्रॉमिस करके अपने प्यार का वादा करेंगे।

इस दिन के लिए युवाओं ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। दिन भर बाजारों में रौनक दिखी। टेडी बियर को स्वीकार करने वालों के साथ ही उसे देने वालों के चेहरे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। टेडी बियर डे पर वेव मॉल, पीवीआर समेत अन्य मॉल में युवाओं की ज्यादा भीड़ दिखी।इसके अलावा बाजार गुलजार दिखे। टेडी बियर डे को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। महानगर के बुधबाजार, टाउनहॉल, कटरा, हरथला आदि बाजारों में टेडी बियर व गिफ्ट आइटम की दुकानों में युवाओं की भीड़ रही। युवाओं ने अपनी पसंद के टेडी बियर खरीदे और अपने साथियों को गिफ्ट किया। 

बुद्धविहार निवासी रोहित ने बताया कि उनकी प्रेमिका को टेडी बियर बहुत पसंद है। खासकर पांडा, इसलिए उन्होंने पांडा की खरीदारी पहले से ही कर ली थी। उन्होंने अपनी प्रेमिका को जब पांडा दिया तो वह अहसास अलग ही खुशी देने वाले रहा। वहीं दीनदयाल नगर निवासी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि आज उनके दो बेटे भी शादी लायक हो गए हैं। लेकिन, उनका अपनी पत्नी के लिए प्रेम आज भी कॉलेज के दिनों जितना है। वह अब भी वेलेंटाइन वीक का हर दिन अपनी पत्नी के साथ खास योजना के साथ मनाते हैं।

कल मनाया जाएगा प्रॉमिस डे
11 फरवरी को प्रॉमिस डे अपने साथी से हार्दिक वादे और प्रतिबद्धताएं करने का दिन है। यह आपके रिश्ते की मजबूती पर विचार करने और हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लेने का समय है। जोड़े प्यार, वफादारी और समर्थन के वादों का आदान-प्रदान करते हैं, अपने बंधन की पुष्टि करते हैं।

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कमला विहार में बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार

संबंधित समाचार