Etawah: शिवप्रसाद फिरोजाबाद समेत दो लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव... मैनपुरी कन्नौज में से किसी एक पर भी बनेंगे प्रत्याशी
सर्वजन सुखाय पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के अलावा कन्नौज और मैनपुरी में से किसी एक सीट से मैदान में उतरने की घोषणा से राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीनों ही लोकसभा सीटों को सपा के लिए सबसे मुफीद माना जाता है।
इटावा, अमृत विचार। सर्वजन सुखाय पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के अलावा कन्नौज और मैनपुरी में से किसी एक सीट से मैदान में उतरने की घोषणा से राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीनों ही लोकसभा सीटों को सपा के लिए सबसे मुफीद माना जाता है।
फिरोजाबाद से सपा ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव एवं मैनपुरी से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी व वर्तमान सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।
कन्नौज से सैफई परिवार का ही कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा, इस बात की संभावनाएं प्रबल है। सैफई परिवार के लिए सबसे मजबूत समझी जाने वाली तीनों सीटों में से दो सीटों पर शिवप्रसाद यादव के चुनाव मैदान में आने से मुकाबला काफी रोचक होगा।
एसएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारी एवं प्रत्याशियों के विषय में चर्चा की गई। बैठक में इटावा लोकसभा से सर्वजन सुखाय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसकरन सिंह कठेरिया को सर्वसम्मति से लोकसभा इटावा का प्रत्याशी घोषित किया गया।

संगठन के सभी लोगों की मांग पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से एसएसपी के प्रत्याशी होंगे। मैनपुरी, कन्नौज दोनों लोकसभा में से किसी एक लोकसभा में भी प्रत्याशी रहेंगे। इस मौके परशिवप्रसाद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में संगठन कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बलबूते पर सर्वजन सुखाय पार्टी केवल चुनाव ही नहीं लड़ेगी बल्कि जीतने का काम भी करेगी।
इस कार्यकर्ता बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह यादव मैनपुरी, राष्ट्रीय महासचिव राम शंकर शर्मा, सत्यराम सिंह यादव, बुंदेलखंड प्रभारी उमेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष जसकरन सिंह कठेरिया, कानपुर मंडल प्रभारी सत्येंद्र कठेरिया, कमलेश यादव शिकोहाबाद प्रदेश महासचिव रामदास यादव, आगरा मंडल प्रभारी वीकेश यादव, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद विनीत यादव, जिला अध्यक्ष मैनपुरी सत्येंद्र यादव, जिला अध्यक्ष कन्नौज प्रिंस यादव ने ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपनी-अपनी जगह से लोकसभा प्रत्याशी बनने के लिए आग्रह किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद सामोद यादव, जिला महासचिव औरैया रामकुमार यादव, रानू खान, विक्रम सिंह शाक्य, हरि गोविंद सिंह राजपूत, राकेश कुमार वर्मा, मनोज यादव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। आज की इस बैठक का सफल संचालन जिला अध्यक्ष इटावा जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
