बहराइच: हिस्ट्रीशीटर ने घर में 12 दिन छात्र को बनाये रखा बंधक, परिजनों का आरोप- पिटाई के बाद रात में खेत पर छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। मटेरा थाना क्षेत्र के धोबिया पुरवा गांव निवासी इंटर फर्स्ट ईयर का छात्र 29 जनवरी को कोचिंग के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उसे एक हिस्ट्रीसीटर ने रंजिश में बंधक बनाकर रखा था।

आरोपी ने उसकी पिटाई भी की रात में उसे खेत पर छोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों को छात्र के खेत पर पड़ा होने की जानकारी दी परिवार के लोग छात्र को लेकर घर आए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नहीं किया।जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौखारा के मजरा धोबियनपुरवा गांव निवासी रामस्वरूप चौधरी (17) पुत्र रामचंद्र प्रसाद इंटर फर्स्ट ईयर का छात्र है। पिता रामचंद्र प्रसाद का कहना है कि 29 जनवरी को बेटा सुबह सात बजे मटेरा में कोचिंग के लिए पढ़ने निकला था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला उसने थाने पर तहरीर दी पुलिस ने गुमसूदगी का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया।

इस पर परिवार के लोग खुद दिन में लग रहे रामचंद्र प्रसाद का कहना है कि शुक्रवार रात 10 बजे के बाद उनके मोबाइल पर फोन आया और बेटे के खेत में मार कर फेंके जाने की सूचना मिली। इस पर वह रात में ही परिवार के लोगों के साथ तलाश शुरू की तलाशी के दौरान खेत में बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। घर आने पर बेटे ने पूरी वारदात बताई। 

छात्र रामस्वरूप का कहना है कि उसे गांव निवासी बालवीर और भूसा यादव सड़क मार्ग से अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद उसे अपने ही मकान में बंधक बनाकर रखे थे। आवाज करने पर उसकी पिटाई भी किया करते थे। परिवार के लोगों की ज्यादा खोजबीन पर उसे रात में पिटाई कर खेत में छोड़ दिया गया। पिता का कहना है कि इसमें आरोपी हिस्ट्रीसीटर है। 

रामचंद्र प्रसाद ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी उसका कहना है कि थानाध्यक्ष ने कहा कि तुम्हारा बेटा मिल गया है अब वापस जाइए मुकदमा लिखने की कोई जरूरत नहीं है। इस पर उसने डीआईजी एपी सिंह से शिकायत की। डीआईजी ने नाम नोट कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला को फोन लगाया गया तो उनके पीआरओ ने फोन उठाया। जांच की बात कह कर फोन रख दिया।

छात्र के नाम से निकलवाया सिम
आरोपियों ने बंधक बनाए गए छात्र के पहचान पत्र से सिम खरीद लिया इसके बाद इस सिम से शुक्रवार रात को उसके पिता को फोन कर बेटे के खेत में पड़े होने की सूचना दी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी कितने खतरनाक हैं।

यह भी पढ़ें:-अलविदा: बहराइच-नेपालगंज मीटर गेज लाइन पर अंतिम बार रवाना हुई ट्रेन, फूल मालाओं से सजाया गया इंजन, भावुक हुए यात्री

संबंधित समाचार