बरेली: 400 करोड़ रुपये से होगा शहर का विकास, 5 अक्टूबर को होगी बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के कारण करीब छह माह की देरी से सोमवार को आईएमए हाल में नगर निगम बोर्ड की बैठक होगी। इस बार शहर के विकास के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इस पर बोर्ड के सदस्यों की मुहर लगनी है। इस बार की बैठक में कई …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के कारण करीब छह माह की देरी से सोमवार को आईएमए हाल में नगर निगम बोर्ड की बैठक होगी। इस बार शहर के विकास के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इस पर बोर्ड के सदस्यों की मुहर लगनी है। इस बार की बैठक में कई मु्द्दों को लेकर हंगामा होने की संभावना है। बैठक में 80 की जगह 90 पार्षद मौजूद रहेंगे।

कार्यकारिणी के पार्षदों ने नए वित्त वर्ष के लिए 400 करोड़ रुपए के बजट का खाका मई माह में तैयार किया था पर जगह न मिलने के कारण बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रही थी। अब 5 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले बैठक 29 सितंबर को होनी थी लेकिन लोकसभा, विधानसभा सत्र चलने की वजह से तारीख में बदलाव करना पड़ा। इस बैठक का एजेंडा नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सभी पार्षदों को भेज दिया है।

साथ ही पत्र जारी कर सभी विभागाध्यक्षों को भी मौजूद रहने का निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो बैठक में डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन, वार्डों की सफाई निजी हाथों दिए जाने पर कुछ पार्षदों ने जवाब मांगने की तैयारी की है। साथ ही ठंड के मौसम को लेकर पार्षदों को इस बार कंबल देने की क्या व्यवस्था की गई है, इस पर भी चर्चा हो सकती है क्योंकि अभी तक इसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्ड की अनदेखी की जा रही है। विकास के नाम पर कुछ न होने के कारण लोगों की शिकायतें सुननी पड़ रही हैं। इसे लेकर बैठक में हंगामा होने की संभावना है।

संबंधित समाचार