हरदोई एसपी ने कोतवाली शहर का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव को परखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने शनिवार को कोतवाली शहर का वार्षिक निरीक्षण किया। वहां पहुंचने से पहले गार्द ने एसपी गोस्वामी को सलामी दी। एसपी ने कोतवाली में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर,अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना,शस्त्रागार, बंदीगृह,मेस, जलपान की व्यवस्था, सीज़ की गई गाड़ियों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली में रखे सभी असलहो को चेक किया गया। कोतवाली शहर परिसर की साफ-सफाई पर काफी ज़ोर दिया। 

उन्होंने सरकारी गाड़ियों के रख-रखाव व उनकी साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। एसपी गोस्वामी ने वहां रखे फर्स्ट एड बॉक्स किट को चेक किया और कोतवाली में होने वाले सैनिक सम्मेलन में अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को बड़ी गौर से सुना। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारीगण को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा व एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय के समूचा स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: पुलिस ने नहीं की सुनवाई... एसपी आवास के बाहर युवक ने खाया जहर, बरेली ले जाते वक्त दम तोड़ा

संबंधित समाचार