प्रयागराज में पार्षदों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। विद्युत विभागनके अधिकारियों के खिलाफ नैनी के पार्षदों ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने नैनी कोतवाली जाकर पुलिस तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
जानकारी के मुताबिक वार्ड 40 में सात फरवरी को सुबह साढ़े पांच बजे अरैल फीडर के एक दर्जन से अधिक लोग फोटो खींचकर ले गए। इनमे नैनी फीडर का एक भी कर्मचारी नही था। कुछ लोगों के पूछने पर पता चला कि विद्युत विभाग का अभियान चल रहा है। दोपहर में पुनः लोग आए और लोगों का केबिल काटना शुरू कर दिया। पूछने पर बताया गया कि जेई से बात करिए। उन्ही के आदेश पर काम हो रहा है।
आरोप है कि जेई से मिलने पर रुपयों की मांग की गई। नही देने पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इस पर लोगों ने पार्षद पवन यादव से मिलकर समस्या बताई। पार्षद ने एसडीओ जेल रोड से बात की तो उन्होंने बताया कि 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि जिनसे रूपए नही मिले उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को पार्षद पवन यादव वार्ड 40, पार्षद मंयक यादव वार्ड 81, राकेश जायसवाल वार्ड 20, रंणविजय सिंह वार्ड 31, प्रेम शंकर वार्ड 70 एकत्र हो गए और नैनी कोतवाली जाकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी।
ये भी पढ़ें -आगरा में डीएम से अभद्रता करने पर हटाए गए बीडीओ
