बरेली: कोरोना संक्रमण से लोगों को दो माह तक बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण से दो माह तक बचाव रखने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में मंथन किया गया। शहर से लेकर ग्राम स्तर तक कोविड से बचाव रखने के लिए लोगों को मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने, सैनेटाइजर से हाथ धोने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक करने की …

बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण से दो माह तक बचाव रखने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में मंथन किया गया। शहर से लेकर ग्राम स्तर तक कोविड से बचाव रखने के लिए लोगों को मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने, सैनेटाइजर से हाथ धोने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक करने की रणनीति बनाई गई।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास एवं शहरी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, आयुष, युवा कल्याण एवं खेलकूद, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग के लिए सुझावात्मक कार्ययोजना प्रस्तुत की। बताया गया कि उर्वरक और बीज की दुकानें, मंडियों में बाहरी प्रचार, पंचायत भवनों पर वॉल पेंटिंग एवं पोस्टर, सरकारी आवासीय कालोनी, बस, आटो के पीछे में पोस्टर एवं बैनर लगाने, परिवहन निगम की बसों पर संदेश लिखाने, मिल्क बूथ और बाजारों में बैनर लगाकर आमजन को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

इसके साथ सरकारी विभागों की वेबसाइट पर कोविड से बचाव के संदेश जोड़ने, स्टेडियम और खेलकूद केंद्रों के बाहर पोस्टर और होर्डिंग्स, नेहरु युवा केंद्र, युवा क्लब, एनएसएस, स्वयं सेवकों के माध्यम से कोविड जागरूकता के संदेशों का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोस्टर लगाने व नगर निगम एवं नगर निकायों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान ग्राम स्तर तक संचालित किया जाना है।

संबंधित समाचार