गोंडा: ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़े दिखे शव के चीथड़े!, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा लखनऊ रेल खंड पर मैजापुर के समीप एक अज्ञात सख्श की ट्रेन ती चपेट में आने से मौत हो गयी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची हलधरमऊ चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखा गया है‌।

कटरा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर रात सूची मिली कि गोण्डा कचहरी खंड डाउन लाइन 672/10 किमी पर एक व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना मैं मौत हो गयी है‌। इस सूचना पर तत्काल हलधरमऊ चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया।

ट्रेन की चपेट में आने से मृतक के का शव क्षत विक्षत हालत में था और शव के टुकड़े रेल ट्रैक पर बिखरे पड़े थे। कपड़े भी चीथड़े में तब्दील हो चुके थे। इसलिए मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखना दिया गया है‌। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है‌।

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन को चली 'संपूर्ण योगी कैबिनेट', सपा को छोड़ पूरा विपक्ष है साथ!, मुख्यमंत्री कुछ ही देर में पहुंचेंगे अयोध्या!

संबंधित समाचार