बाराबंकी: गाजे-बाजे के साथ अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, लगाए जय श्रीराम के नारे, देखें VIDEO
अयोध्या जा रहे विधायकों पर हुई पुष्पवर्षा, हुआ जोरदार स्वागत, फूलों से पट गई सड़क
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या के राम मंदिर को 23 जनवरी 2024 से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। अयोध्या सीमा के राम सनेही घाट नगर पंचायत से रविवार को दो दर्जन लोग अयोध्या में दर्शन करने के लिए बूढ़े हनुमान जी मंदिर सुमेरगंज से पैदल ही गाजे बाजे के साथ रवाना हो गए।
पैदल चल रहे जत्थे की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के सदस्य अरविंद गुप्ता उर्फ लाल जी कर रहे है और बताया कि लंबे इंतजार के बाद भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं।
इसके बाद लगातार अयोध्या अपनी पहचान की तरह जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर संदेश दे रही है। इसी के साथ कोई समूह में चलकर, तो कोई पैदल नंगे पांव चलकर अपने-अपने तरीके से अपने आराध्य के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहा है।
अयोध्या जा रहे विधायकों के काफिले पर पुष्प वर्षा
बाराबंकी। रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये जा रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ओर विधायको के काफिले का स्वागत राम सनेही घाट ओर रानी मऊ के बीच बाबा रामसनेही घाट पहुंचते ही स्वागत मे रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ओर साथ खड़े रामभक्तों के साथ बुलडोजर पर खड़े राम भक्तों द्वारा काफिले पर पुष्पवर्षा किया गया।
बाराबंकी: गाजे-बाजे के साथ अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, लगाए जय श्रीराम के नारे, video pic.twitter.com/McWSPDdIqh
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 11, 2024
यह भी पढ़ें: अयोध्या: योगी मंत्रिमंडल और विपक्ष का हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन का कार्यक्रम हुआ रद, जानिये क्यों लिया गया निर्णय?
