पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकारः आकाश जायसवाल
भाजपाइयों ने पंडित जी की 56वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
सुलतानपुर। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने सुपर मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार कर रही है। उनके अंत्योदय के चिंतन का असर आज दिखता है। क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों व दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह, प्रवीण मिश्रा, रचना अग्रवाल, रीना जायसवाल, राज कुमार सोनी, मुन्ना सोनी, अजय विक्रम सिंह आदि रहे।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: जिला जेल में कैदी की इलाज के दौरान मौत, सांस रोग से था पीड़ित!
