Kanpur Nagar Nigam ने छुट्टी के दिन भी खोला कार्यालय...एक करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स वसूली हुई...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छुट्टी के दिन एक करोड़ से ज्यादा की वसूली

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर शनिवार को छुट्टी वाले दिन नगर निगम जोनल कार्यालय खोले गये। इस दौरान छह जोनों में कुल मिलाकर गृहकर, नामांतरण और मिसलेनियस टैक्स के तहत एक करोड़ से ज्यादा की वसूली हुई।

कानपुर, अमृत विचार। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर शनिवार को छुट्टी वाले दिन नगर निगम जोनल कार्यालय खोले गये। इस दौरान छह जोनों में कुल मिलाकर गृहकर, नामांतरण और मिसलेनियस टैक्स के तहत एक करोड़ से ज्यादा की वसूली हुई। सभी जोनों में जोन एक 22 लाख रुपये से ज्यादा की रिकवरी कर टॉप पर रहा। रविवार को भी नगर निगम कार्यालय खोले जायंगे। 
  
शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने 10 और 11 फरवरी को नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। इस कैंप में नाम परिवर्तन, कर निर्धारण, वसूली एवं ग्रह कर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। खास तौर पर वसूली संबंधी समस्याओं और कर जमा करने पर नगर निगम का जोर दे रहा है।

शनिवार को पहले दिन जोनल अधिकारी व कर अधीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निकलकर कैंप लगाया, और लोगों की समस्याएं सुनी। शाम तक जोन-1 में 22,22,759 रुपये जोन-2 में 16,35, 787 रुपये, जोन-3 में 7,97,023 रुपये, जोन-4 में 5,15,974 रुपये जोन-5 में 15.5 लाख और जोन 6 में कुल 8,51,986 लाख रुपये की वसूली की गई।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये छुट्टी वाले दिन भी कैंप लगाकर वसूली की जा रही है। रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे, लोग नगर निगम के कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं, इसका तत्काल निस्तारण किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मॉडल पूनम पांडेय पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा; फैलाई थी कैंसर से मौत की अफवाह...

संबंधित समाचार