Deen Dayal Upadhyay Death Anniversary : बीजेपी अध्यक्ष ने दीन दयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजधानी के केकेसी डिग्री कॉलेज के पास स्थित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को नमन कर उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी। 

2 - 2024-02-11T162055.914

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने और सबके जीवन में प्रगति और सभी के विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के दर्शन का मूल भाव समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में बदलाव है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनका स्वप्न भारतीय संस्कृति की नींव पर एक शक्तिशाली और सशक्त भारत का निर्माण का था, आज उन्हीं सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।

ये भी पढ़ें -झाबुआ में PM मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर फूट डलवाने का कार्य कर रही कांग्रेस

संबंधित समाचार