गोंडा: अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में लगी आग, 20 बीघा फसल जलकर राख
मनकापुर, गोंडा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा गांव में रविवार को गन्ने की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी।
ग्राम प्रधान मिथिलेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने से राजेश उर्फ लल्लन शुक्ल, जय प्रकाश मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र, दयाराम तिवारी, राजू वर्मा व मदन शुक्ल का 20 बीघा गन्ने की फसल जल गयी है। इस घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दी गयी है। खबर अपडेट होगी...
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: 50 साल पुराने रेलवे ओवरब्रिज पर चलने वाला है बुलडोजर, विशेषज्ञ बोले- अब नहीं हो सकती इसकी मरम्मत!
