लखनऊ में होगा अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन, डीजी आरपीएफ ने दी जानकारी
लखनऊ, अमृत विचार। आगामी 12 से 16 फरवरी तक जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी में रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (एआईपीडीएम) का आयोजन किया जायेगा। रविवार को डीजी आरपीएफ आईपीएस मनोज यादव ने ये जानकारी दी।
उन्होंने एआईपीडीएम के 67वें संस्करण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बात की। डीजी ने कहा कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं। उठाए जा रहे सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा निर्भया योजना के तहत, 8000 कोचों को सीसीटीवी निगरानी के तहत कवर किया गया है और निकट भविष्य में 10,000 कोचों को कवर करने की उम्मीद है।
डीजी ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी के दोनों बल वंदे भारत, राजधानी, दुरंतो जैसी विशेष ट्रेनों के लिए अपराध प्रवण क्षेत्राधिकार के अनुसार समन्वय करते हैं और एस्कॉर्ट प्रदान करते हैं। उनकी तरफ से रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की तरफ से चलाये जा रहे अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ के अधिकारी मुनव्वर खुर्शीद, पीसीएससी/एसईसीआर, बीवी राव, आईजी-सह-निदेशक, जेआरआरपीएफ अकादमी, डॉ. एएन झा, डीआइजी-प्रशिक्षण, जेआरआरपीएफए और सारिका मोहन, डीआइजी-स्थापना, आरपीएफ मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में पीआईबी के संयुक्त निदेशक दिलीप शुक्ला भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -फर्जी IRS अफसर बनकर डिप्टी एसपी से रचाई शादी, तलाक के बाद भी पति बनकर कर रहा धन उगाही
