लखनऊ: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की सपाईयों ने उठाई मांग, सपा दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की उठी मांग

अमृत विचार, लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारत रत्न देने की कवायद जोरों पर है। पहले लालकृष्ण आडवाणी, इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के लिए भारत सरकार ने ऐलान किया है। वहीं अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भी भारत रत्न देने की मांग उठाई है। इसको लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की है।

सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में लिखा है कि "समाजवादियों की मांग श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी को मिले भारत रत्न सम्मान!" । बता दें कि इस होर्डिंग को समाजवादी डिजिटल फोर्स के सदस्य अब्दुल अजीम ने लगवाई है। हालांकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भारत सरकार ने पहले ही पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

देखें वीडियो:- 
 

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2024: गांव चलो अभियान के बाद बीजेपी करेगी गांव परिक्रमा कार्यक्रम, चौपाल लगाकर जनता से होगा संवाद

संबंधित समाचार