आरओ- एआरओ परीक्षा : डिवाइस चिप के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, केस दर्ज
लालगंज/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। समीक्षाधिकारी व सहायक समीक्षाधिकारी की परीक्षा में रविवार को डिवाइस चिप के साथ कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी को पकड़ लिया। इसके बाद विधिक कार्रवाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
राम अजोर मिश्र इंटर कालेज लालगंज में सुबह की पाली में कक्ष संख्या तेरह में एक अभ्यर्थी सन्दिग्ध दिखा। तलाशी लेने पर डिवाइस चिप के साथ पकड़ा गया। सूचना पर लालगंज कोतवाल अवन दीक्षित मयफोर्स पहुंचे उसे हिरासत में ले लिया। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह भी परीक्षा केन्द्र पहुंच गये। बताया गया कि नकलची पट्टी तहसील के पट्टी बसेहरा निवासी सुभाष चन्द्र पटेल का पुत्र प्रवीण कुमार पटेल डिवाइस को बनियान में लगाकर कान में चिप से प्रश्नों को हल कर रहा था। केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग तथा जालसाजी का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें -चाय की दुकान चलाने वाले वाले जैन साहब का लड़का भी पहुंचेगा राज्यसभा, BJP की लिस्ट में नाम शामिल
