सुलतानपुर में रिश्ते हुए कलंकित!: रिश्ते में बाबा लगने वाले बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है।रिश्ते में बाबा लगने वाले 62 वर्षीय बुर्जुग ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक शख्स जो कि उनके बहन का ससुर है, बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारजनों को दी।

पीड़िता के पिता ने गोसाईगंज थाने में नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा आरोपी बुर्जुग पर दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया आरोपी व्यक्ति पीड़िता के बुआ का ससुर है। मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: दुधमुंहे बच्चे की मां को फांसी पर लटकाया! पति फरार, चेहरे पर दिखे गंभीर चोट के निशान

संबंधित समाचार