हरदोई: दुधमुंहे बच्चे की मां को फांसी पर लटकाया! पति फरार, चेहरे पर दिखे गंभीर चोट के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दुधमुंहे बच्चे की मां का शव कमरें के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा गया। उसके चेहरे पर देखे गए खरोंच के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। जबकि उसका पति घर छोड़ कर कहीं फरार हो गया। पिता ने पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के समुधा गांव निवासी राजेश ने पिछले साल 24 मार्च को अपनी 20 वर्षीय पुत्री पिंकी की शादी कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव के रामचन्द्र के पुत्र सुभाष के साथ की थी। पिंकी के एक ढ़ाई महीने का बच्चा है। सोमवार की सुबह देखा गया कि पिंकी का शव कमरें के अंदर साड़ी से फांसी पर लटका हुआ देखा गया।

कमरे का दरवाज़ा खुला हुआ था और पति सुभाष वहां से गायब था। पिता राजेश का आरोप है कि उसकी पुत्री की पीट-पीट कर हत्या की गई,उसके बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। कुछ लोगों का कहना है कि पिंकी के चेहरे पर खरोंच के निशान बता रहे थे कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल वहां पहुंची पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: एमजे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, जांच में पाया गया अवैध

संबंधित समाचार