बरेली: शहर में 50 फीसदी फोर्स हटाया, तौकीर रजा के तीखे बयानों के बाद तैनात थी भारी संख्या में पुलिस और RRF
बरेली, अमत विचार: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के तीखे बयानों के बाद शहर के तनावपूर्ण माहौल में भारी संख्या में पुलिस और आरआरएफ को तैनात किया गया था जिनमें से 50 प्रतिशत फोर्स को अब हटा लिया गया है।
दो दिन में बाकी फोर्स को भी हटा लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक शहर में अब शांतिपूर्ण माहौल है। आला हजरत मस्जिद के आसपास भी दुकानें खुल गई हैं। शुक्रवार को तौकीर रजा के प्रदर्शन और फिर शहामतगंज में उपद्रवियों के पथराव-मारपीट करने की घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया था।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: स्पोटर्स स्टेडियम में मिला यूज्ड सीरिंज का ढेर, आखिर यहां चल क्या रहा था?
