Bareilly News: तौकीर रजा के प्रदर्शन से पहले बांटे भड़काऊ पर्चे, छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस की पुलिस को तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार: आईएमसी की ओर से मौलाना तौकीर के प्रदर्शन से पहले जो भड़काऊ पर्चे बांटे गए थे, पुलिस उन्हें छापने वाली प्रिटिंग प्रेस की तलाश कर रही है। पर्चे बांटने वाले छह लोगों को भी चिह्नित कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक एफआईआर में न किसी का नाम शामिल किया गया है, न किसी की गिरफ्तारी की गई है।

मौलाना तौकीर की ओर से पिछले रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति देने के खिलाफ जेल भरो का एलान किया गया था। इसमें भीड़ जुटाने के लिए बरेली से उत्तराखंड तक पर्चे भी बांटे गए थे। इन पर्चों में भड़काऊ सामग्री होने के कारण पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मौलाना तौकीर समेत 30 लोगों को नोटिस जारी किए थे।

अब पुलिस पर्चे छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस को तलाश करने की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक प्रिंटिंग प्रेस का पता लगने के बाद यह भी पता लग जाएगा कि पर्चे किसने छपवाए थे। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा ने बताया कि पर्चे बांटने वाले छह लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: स्पोटर्स स्टेडियम में मिला यूज्ड सीरिंज का ढेर, आखिर यहां चल क्या रहा था?

संबंधित समाचार