Etawah News: पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा... तीन चोर गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा

इटावा, अमृत विचार। भरथना कस्बे के मोहल्ला कल्यान नगर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के जेवरात और अवैध असलहों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी संजय कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्लागंज निवासी प्रेमचंद्र  ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,  06/07 जनवरी की रात में चोरों ने घर में घुसकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। इसी मोहल्ले के दिलीप पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दस दिसंबर की रात को जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। तभी उनके घर में घुसकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया कि थाना भरथना पुलिस रपटपुरा नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि  दो मोटर साइकिलों पर सवार चार लोग तुरैया नहर पुल के पास अपराध करने की फिराक में खड़े है। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों विकास पुत्र रूप सिंह, संदीप पुत्र राजेश व लखन पुत्र महेन्द्र सिंह को दो मोटरसाइकिल सहित तुरैया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि एक आरोपी रामपाल उर्फ जितेन्द्र उर्फ भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक सोने की चैन, 01 अंगूठी व 5,000 रुपये बरामद किए। दूसरे आरोपी संदीप के कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर,एक सोने की चैन, दो जोड़ी पायल व 5,000 रुपये व तीसरे आरोपी लखन के कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर, 02 जोड़ी पायल, 01 सोने की अंगूठी, 01 कमर की करधनी व 5,000 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भरथना के मोहल्ला शुक्लागंज से  और कल्याण नगर से चोरी किये थे।  

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मासूम को रौंदा... मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

संबंधित समाचार