बिजनौर : बाइक और कैंटर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दौर (बिजनौर),अमृत विचार। बाइक और कैंटर की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी (पोटा) निवासी चंचल, अवधेश और अनिकेत उर्फ छोटू  बाइक पर सवार होकर हल्दौर से अपने गांव जा रहे थे।

ग्राम छजुपुरा सादात के निकट धारीवाल ढाबे के पास सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चंचल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिकेत व अवधेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

बताया जाता है कि अनिकेत ग्राम अगरी का रहने वाला है। वह अपनी बुआ के घर गांवड़ी पोटा में रहता है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कैटर को कब्जे में ले लिया है। चंचल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: युवकों को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने वाला सिपाही गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज