अयोध्या: PDA पखवारा के तहत खजुरावन में लगाई चौपाल, बोले सपा नेता- जनता चाहती है भाजपा से निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे पीडीए पखवारा के तहत सोमवार को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरावन में चौपाल हुई। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त है और महंगाई चरम पर है। 

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से निजात चाहती है। बोले भ्रष्टाचार और मंहगाई का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या से सपा का प्रत्याशी ही विजई होगा। सभी कार्यकर्ता  अभी से लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाएं और सपा की जन कल्याण नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। 

उन्होने अयोध्या विस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र महिलाओं को कम्बल वितरित किया। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा जब भी सपा की सरकार बनी है प्रदेश में सर्वाधिक विकास हुआ है। जनता आज भी सपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में आए सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोस चुनाव जीतने का संकल्प लिया। 

अध्यक्षता परमेश्वर वर्मा व  संचालन राजेश कोरी ने किया। इस अवसर पर आशीष वर्मा, राजेश वर्मा, रक्षाराम यादव, शिवबरन यादव, जगदीश यादव, तरजीत गौड़,  लाल बहादुर शुक्ला, गोपीनाथ वर्मा, रामभवन यादव, राम अजोर यादव, बाबूराम कनौजिया, रामयज्ञ शर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, सूबेदार  यादव, त्रिभुवन यादव, शिव पूजन वर्मा, राजेश यादव,शमशेर यादव,  शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर

 

संबंधित समाचार