पीलीभीत: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान तो ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और किसान की राह होगी आसान

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

चीनी मिलों के विस्तारीकरण से लेकर नई सड़क और डिग्री कॉलेजों  का किया आग्रह

पीलीभीत, अमृत विचार। तराई के जनपद पीलीभीत के विकास के लिए चारों विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के दौरान कई प्रस्ताव रखे हैं। खासकर शिक्षा एवं किसानों से जुड़ी दिक्कतों पर फोकस किया गया है। लंबे समय से चली आ रही माधोटांडा को ब्लॉक और गजरौला को नई तहसील के रूप में विकसित करने का भी आग्रह किया गया है। विधायकों की मानें तो मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें आश्वस्त भी किया गया है।

बता दें कि बीते दो विधानसभा (2017 व 2022) में सूबे में योगी सरकार की वापसी के साथ ही जनपद की चारों विधानसभा  सीटों सदर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर  पर कमल खिला।  सदर विधायक संजय सिंह गंगवार को राज्यमंत्री बनाया गया। इसी के साथ लगातार जनपद को विकसित करने की तैयारी चल रही है। कई बार हुए भी और आगे भी विधायकों की ओर से मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की तैयारी है।

आगामी लोकसभा चुनाव भी नजदीक हैं। ऐसे में सरकार भी विकास के मुद्दों को लेकर खासा गंभीर है। अभी कुछ दिन पहले ही हुए बजट सत्र के दौरान अन्य जनपदों की तरह पीलीभीत से भी चारों जनप्रतिनिधि लखनऊ रहे। अपनी बातों को सदन में रखा गया। इसी बीच मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान भी कई नए प्रस्ताव रखें है। मुख्यमंत्री की तरफ से राज्यमंत्री व अन्य विधायकों को आश्वस्त भी किया गया है। माना जा रहा है कि ये काम शुरू होने से विकास को रफ्तार मिलेगी और इसका लाभ जनता तक पहुंच सकेगा।

राज्यमंत्री ने रखा कोतवाली से सीधे बरेली हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का प्रस्ताव
राज्यमंत्री एवं सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान गन्ना किसानों को राहत देने के लिए  को ऑपरेटिव से जुड़ी दो  नई चीनी मिलों का विस्तारीकरण और नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा कोतवाली गेट से बरेली हाईवे पर स्थित टाइगर तिराहा तक सीधी सड़क का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान बताया गया कि पहले ये सड़क थी।

ccf87407-305b-4f20-a1ef-6dd31ff7ab22
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार

मगर इस पर कब्जे हो गए। इस मार्ग के बनने के बाद विकास को गति मिलेगी।  शहरवासियों का भी मानना है कि इस मार्ग के बनने के बाद लाभ मिलना तय है।  कोतवाली के आसपास गुजर बसर करने वाली आबादी और वाहनों की हाईवे तक आवाजाही में आ रही जाम की दिक्कत भी दूर हो सकेगी।

बरखेड़ा में महिला डिग्री कॉलेज और गजरौला में बनें तहसील
भाजपा के बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने छात्राओं की शिक्षा और क्षेत्र के ग्रामीणों को तहसील संबंधी कार्यों को कराने में आ रही दिक्कत से जुड़े दो मुख्य मुद्दे रखे गए। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महिला महाविद्यालय की मांग की गई  है। ताकि छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर दौड़-भाग न करनी पड़े।

7681df70-ec80-410e-815d-08188961077e
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद।

इसके अलावा गजरौला को नई तहसील के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि गजरौला में तहसील बनाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीण भी मांग कर रहे हैं। अब एक बार फिर भाजपा विधायक की ओर से किए गए प्रयास के बाद ग्रामीणों की उम्मीद जागी है।

बीसलपुर चीनी मिल का हो विस्तारीकरण और दियोरियाकलां में डिग्री कॉलेज
बीसलपुर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे पूर्व राज्यमंत्री रामसरन वर्मा के पुत्र भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने अपनी बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए दो प्रमुख प्रस्ताव रखे। मुख्यमंत्री को उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बीसलपुर चीनी मिल की स्थापना 1919 में हुई, जोकि जर्जर हो चुकी है। दो घंटे चलने के बाद दो दिन बंद हो जाती है।

e0b047bb-8291-4f09-8004-6e8ffecac49b
 बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा।

इसका नवीनीकरण और विस्तारीकरण किया जाए। दियोरियाकलां में डिग्री कॉलेज की मांग की। बताया कि अभी छात्र-छात्राओं को संबंधित क्षेत्र छात्र -छात्राओं को पढ़ने के लिए बिलसंडा या फिर बीसलपुर आना पड़ता है। जिसमें दोनों ही जगह से दूरी 20-20 किमी से कम नहीं है। खासकर छात्राओं को अधिक राहत मिलेगी।

पूरनपुर विधायक ने ओवरब्रिज, पुल और नए ब्लॉक समेत चार रखे  प्रस्ताव
भाजपा के पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने मुलाकात कर क्षेत्र के लिए कुल चार प्रस्ताव रखे हैं। पूरनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण कराने का आग्रह किया गया है। मिल घाटे में भी चल रही है, ताकि उसे गति मिल सके और किसानों को लाभ। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर जाम की दिक्कत अधिक रहती है।

6e41ae9b-9384-4dc4-af6a-b7d9d3b6426a
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान  

वहां पर फ्लाईओवर की आवश्यकता है। घंटों लोग जाम में फंसे रह जाते हैं। शारदा नदी पर पुल को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा माधोटांडा को नया ब्लॉक बनाने का विशेष आग्रह किया है। माधोटांडा को ब्लॉक बनाने के लिए लंबे समय से वह प्रयासरत हैं। बताते हैं कि बीते सालों में एक बार माधोटांडा को ब्लॉक दर्जा दिए जाने का रास्ता भी साफ हो गया था। मगर बाद में ये वापस हो गया और क्षेत्र के लोग वापस पूरनपुर ब्लॉक से ही जोड़ दिए गए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीतः रेलिंग से टकराकर नहर में डूबे बाइक सवार, एक की मौत

संबंधित समाचार