Unnao News: टोल प्लाजा का ठेका लेने से कंपनियों ने खींचे हाथ, पुरानी की बढ़ी समयावधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में टोल प्लाजा का ठेका लेने से कंपनियों ने खींचे हाथ

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित टोल-बैरियर का कार्यकाल 5 फरवरी को समाप्त होने के बाद भी किसी अन्य कंपनी को टोल एलाट न होने से एनएचएआई ने पुरानी कंपनी का ही 5 मार्च तक कार्यकाल बढ़ाया है। 

बता दें कि कानपुर-लखनऊ राजमार्ग स्थित नवाबगंज में बने टोल बैरियर की वसूली के लिये एक साल का ठेका आशीर्वाद कंपनी को मिला था। जिसे 42 लाख रुपये रोजाना वसूल कर सरकार को देना था। लेकिन लखनऊ में अमौसी से लकर बनी पुल तक बन रहे एलिवेटेड मार्ग के चलते रोज जाम लगने लगा तो बीते 5 माह से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया।

इससे यहां पर भारी वाहनों का आना बंद हो गया था। जिससे टोल पर होने वाली वसूली कम हो गई। टोल का कार्यकाल बीती 6 दिसम्बर को समाप्त हो गया था।  उसके बाद लगातार दो माह से एक-एक माह का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। एनएचएआई ने बीती 2 फरवरी को टेंडर निकाला औऱ नियमित 45 लाख रुपये जमा करने की शर्त रखी। इस पर किसी भी कंपनी ने टेंडर ही नहीं डाला।

जिससे मौजूदा कंपनी को एक माह औऱ वसूली करने का निर्देश दे दिया गया। इस संबध में टोल प्रभारी एएस चौहान ने बताया कि उनके पास एनएचएआई से पत्र आया है कि 5 मार्च तक उनकी कंपनी ही वसूली करेगी। इस दौरान अगर किसी कंपनी ने टेंडर डालकर टोल का ठेका ले लिया तो उसे हैंडओवर कर दिया जायेगा। नहीं तो अगले आदेश तक इंतजार किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: सगा ही दे रहा दगा… अपने ही बन रहे जान के दुश्मन, रिश्तों के कत्ल की कुछ वारदातें…

संबंधित समाचार