UP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को कानपुर सीमा में करेगी प्रवेश... ये रूट किया गया तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में राहुल की यात्रा का रूट तय घंटाघर में 21 को सभा

कानपुर, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। लेकिन अभी तक जिला कांग्रेस कमेटी की तीनों इकाइयों को यात्रा स्वागत और घंटाघर चौराहे पर सभा की तैयारियों की बाबत प्रदेश कांग्रेस से दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। मंगलवार को यूपी प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी कानपुर आकर बैठक करेंगे।

कानपुर में प्रदेश कांग्रेस के सात पदाधिकारी हैं जिनमें तीन उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री तथा एक मंत्री है।  पीसीसी, एआईसीसी सदस्य और सात पूर्व विधायक हैं। लेकिन गुटबाजी में तालमेल तो दूर संवादहीनता जैसी स्थिति है।

21 को उन्नाव के शुक्लागंज से यात्रा कानपुर पहुंचेगी। छावनी से झाड़ी बाबा, नरौना चौराहा, गणेश मंदिर घंटाघर आएगी। राहुल गांधी मंदिर में पूजा के बाद घंटाघर चौराहे पर सभा करेंगे। यहां से अफीमकोठी चौराहा होते जरीब चौकी, विजयनगर से कालपीरोड होते हुए माती जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: RTE के आवेदनों का 19 से होगा सत्यापन... इतनी सीटों पर होना है प्रवेश, स्कूलों ने की थी मनमानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता