गोंडा: जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 अन्य गंभीर, गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला की मौत,आक्रोशित फौजी की ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत, छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा में हुई वारदात 

गोंडा, अमृत विचार। छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के पांडेयपुरवा में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक फौजी ने सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

cats

मृतक महिला अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर छपिया एसओ समेत पुलिस ने वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी फौजी सीताराम यादव फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है और घटना की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ncome Tax Raid: बहराइच में इनकम टैक्स की टीम ने व्यापारियों के यहां की छापेमारी, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार