अयोध्या: बारिश और हवा से गुल हुई पूरा के चालीस गांवों की बिजली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोमवार रात से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, मंगलवार दोपहर कुछ इलाकों में बहाल

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद अंतर्गत स्थित नरायनपुर फीडर के करीब 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति सोमवार रात हुई बारिश और तेज हवा से गुल हो गई। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर कुछ इलाकों में आपूर्ति जैसे तैसे बहाल की गई। अभी भी अधिकतर गांवों में बिजली नहीं आई है। 
  
हनुमतनगर, डेहवा, पलिया, चिरैधापुर, कछौली, खनुवावां, कोडरी बाजार, लक्ष्मीदासपुर, झलियावां, पासी का पुरवा, कर्मा, लोहरा का पुरवा, कर्मा डेहवा, सकरी का पुरवा, गड़ेरिया का पुरवा, अंकवारा, गजराज का पुरवा, कोडरी चौराहा, भवानीपुर, अंजना, भिदूरा, सूरापुर, दतिया, रामपुर सरधा, सुरजी विरवा, कर्मा चौराहा समेत लगभग चालीस गांव प्रभावित हो गए हैं।

अंजना के सोनू पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी, खनुवावां के मंसाराम निषाद, भूपेंद्र पांडे, कछौली के प्रमोद मौर्या, धर्मपाल निषाद, गिरीश दत्त पांडे, लक्ष्मीदासपुर के गिरजा शंकर लक्ष्मी प्रसाद, द्वारिका मौर्य, दिनेश मौर्य, अमित मौर्य, सियाराम, धर्मराज, आशाराम ने बताया कि बरसात और तेज हवा के बीच बीच रात को करीब ढाई बजे बिजली चली गई। 

बताया पावर हाउस के नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार को अवर अभियंता रसूलाबाद राकेश प्रसाद ने बताया कि नरायनपुर फीडर के रात में तेज हवा के चलते मोहतशिमपुर के पास एच टी लाइन के दो क्रॉस और एक तार टूट कर गिर गया थे। जिससे ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-ncome Tax Raid: बहराइच में इनकम टैक्स की टीम ने व्यापारियों के यहां की छापेमारी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार