अयोध्या: सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज-रुदौली मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खण्डासा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद अहमद रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली से घर …

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज-रुदौली मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खण्डासा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद अहमद रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली से घर आ रही अपनी बेटी को लाने के लिए बाइक से कुमारगंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह रामनगर बाजार में अमानीगंज की तरफ मुड़े सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में मोहम्मद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी खंडासा पहुंचाया, जहां पर घंटे भर बाद पहुंचे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। जिससे इलाज में देरी होने की वजह से मौत हुई है।

थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया