बहराइच: बीयर की दुकान में शटर तोड़कर हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, देखें VIDEO...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नकदी और बड़ी मात्रा में बीयर उठाकर ले गए चोर

बहराइच, अमृत विचार। शहर के आसाम चौराहा स्थित बीयर की दुकान का मंगलवार रात चोरों ने शटर तोड़ दिया। इसके बाद चोर नकदी और बीयर लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरगाह थाना क्षेत्र के आसाम चौराहे पर बीयर की दुकान का संचालन होता है। इसकी ठेकेदार मीना निगम हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात को दुकान का मुनीम दुकान बंद कर चला गया। देर रात अज्ञात चोर पहुंच गए। चोरों ने दुकान के शटर का तोड़ दिया। इसके बाद चोर पूरे दिन के बिक्री का रूपये और बीयर की कई पेटी लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान का शटर टूटा देख कर आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी मुनीम को दी। दुकान का मुनीम और मैनेजर मौके पर पहुंचे।

चोरी की जानकारी दुकान मालिक को दी गई। इसके बाद सभी ने थाने में तहरीर दी है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज कैमरे में क़ैद हुआ है। जिसमें दो से तीन चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर: हर्ष फायरिंग में चली गोली से टेंट व्यवसाई की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार