सुलतानपुर: हर्ष फायरिंग में चली गोली से टेंट व्यवसाई की मौत, परिवार में कोहराम
रोक के बावजूद भी लगातार हो रही है हर्ष फायरिंग
सुलतानपुर। शादी समारोह साहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से टेंट व्यवसाई की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के बेदूपारा वार्ड शिव नगर निवासी हरिशंकर तिवारी की पुत्री प्रतिभा का विवाह अमेठी जिले के दूबेपुर (नुआवा) निवासी श्याम नारायण द्विवेदी के पुत्र लवकुश से होना था। मंगलवार को विवाह के लिए अमेठी से बारात लम्भुआ के बेदूपारा वार्ड शिव नगर आई थी। देर रात करीब साढ़े दस बजे द्वार पूजा के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग करना शुरु किया।
हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में टेंट लगाए टेंट व्यवसाई देवाढ़ खुर्द कादीपुर निवासी हेमंत मिश्रा (22) पुत्र बबलू मिश्रा को पेट में गोली लग गई। आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज सुलतानपुर लाए। जहा मौजूद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानकारी मिलते अस्पताल लाए लोग घायल युवक को छोड़ भाग निकले। सूचना पर पुलिस नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के परिजनो ने दो नामजाद चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। लम्भुआ थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। तहरीर मिली है विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Breaking: नदी में डूबते मासूम बच्चे की सिपाहियों ने बचाई जान, गोंडा जिले का है निवासी
