प्रयागराज: नदी में डूबते मासूम बच्चे की सिपाहियों ने बचाई जान, परिजनों में 'खाकी' को दिया धन्यवाद
प्रयागराज। बसंत पंचमी पर्व पर गोंडा जिले से एक परिवार संगम स्नान के लिए आया हुआ था जहां स्नान के दौरान काली सड़क पर के समीप घाट पर स्नान कर रहे एक मासूम को ड्यूटी कर रहे सिपाहियो ने डूबने से बचा लिया। घटना के दौरान घाट पर कोहराम मच गया। मासूम बच्चे को बचाने के बाद परिवार के लोगो के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिवार के लोगो ने सिपाहियो की प्रशंसा करते हुए उन्हे आशीर्वाद दिया।
जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के रहने वाले सियाराम अपने परिवार के साथ बसंत पंचमी स्नान करने के लिए संगम आये हुए थे। जहां उनका आठ साल का मासूम बेटा शिवा भी स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान वह अचानक पानी में डूबने लगा। तभी घाट पर मौजूद 34 वाहिनी पीएसी के सिपाहियों ने तत्काल नदी में बहते बच्चे को कूद कर उसकी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि बच्चा शिवा नदी में स्नान करते वक्त पानी में बहाव के कारण बहने लगा था। घटना के दौरान घाट पर चीख पुकार मच गयी। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को बच्चा लिया। बच्चे को वापस पाकर पिता और मां ने सीने से लगा लिया। पुलिस के इस कार्य से परिवार वालों ने उनकी प्रशांसा की और आशीर्वाद भी दिया।
यह भी पढे़ं: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर सपा नेता ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, बोले- स्वीकार न किया जाय
