Fatehpur Murder: नलकूप में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या… परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नलकूप में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

फतेहपुर, अमृत विचार। नलकूप में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी हरिशचंद्र निषाद रोजाना की तरह मंगलवार की रात घर से खाना खाकर खैराबाद स्थित खेत में बने नलकूप पर सोने चला गया। सुबह घर न आने पर परिजन नलकूप पहुंचे। वहां पर हरिश्चन्द्र खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था।

गले पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: उम्र 14 वर्ष... काम अपराध करना... छह दुकानों में अकेले चोरी करने वाला 'नन्हा उस्ताद' गिरफ्तार

संबंधित समाचार