लखनऊ : विद्यादायिनी मां सरस्वती को नमन करने पहुंचे हजारों लोग, तस्वीरों में देखिए 112 साल पुरानी परंपरा के मनमोहक दृश्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वीरेंद्र पांडेय / लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में बसंत पंचमी के अवसर पर जगह-जगह मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है। आज के इस अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अलग ही तरह का नजारा रहा है। यहां कुलपति कार्यालय स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में मां सरस्वती की पूजा को लेकर छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। बसंत पंचमी के इस अवसर पर पीला परिधान धारण किये छात्र और छात्राएं जहां एक तरफ विद्यादायिनी माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को कोई व्यवधान न हो इसकी व्यवस्था भी देख रहे थे। 

6 - 2024-02-14T162538.486

दरअसल, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना का 112 साल पुराना इतिहास रहा है। जब से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज बना है,तब से यहां पर मां सरस्वती की पूजा होती आ रही है। इस पूजा की तैयारी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र करते हैं। जिसमें पूरा केजीएमयू परिवार यानी कि शिक्षक, कर्मचारी, नर्सिंग ऑफिसर समेत सभी लोग शामिल होते हैं।

इस बार भी एमबीबीएस- 2022 के छात्र - छात्राओं ने इस पूजा की पूरी व्यवस्था की थी। जिसमें आज हजारों भक्त शामिल हुए हैं। केजीएमयू के 300 से अधिक मेडिकोज की मेहनत आज सरस्वती मंदिर वा परिसर में दिखाई पड़ रही थी। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने पहुंचे भक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा था। पूरा माहौल भक्तिमय रहा।

7 - 2024-02-14T162703.167

केजीएमयू में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर केके सावलानी ने बताया कि छात्र बीते दो दिनों से लगातार यहां पर काम कर रहे हैं, फूलों की रंगोली बना रहे हैं, पार्क में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर पूजा में शामिल होने पहुंचे लोग अपनी तस्वीर भी ले सकते हैं। पार्क में इस बार पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भी जगह निर्धारित की गई है।

8 - 2024-02-14T162823.797

उन्होंने कहा कि भारत का यह पहला संस्थान है, जहां पर इतनी भव्यता के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं आज के इस अवसर पर पूरा केजीएमयू परिवार एकजुट दिखाई पड़ता है।

ये भी पढ़ें -GBC 4.0 : यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर व ईवी चार्जिंग स्टेशन का भव्य स्टॉल पेश करेगा बदलाव की तस्वीर

संबंधित समाचार