मुरादाबाद : ट्रेनों की भीड़ ने यात्रियों की बढ़ा दी समस्या, बरेली से चलने वाली इंटरसिटी पांच घंटे लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बदलते मौसम और शादी-ब्याह शुरू होते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा और पुलिस भर्ती के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी है। बुधवार को यहां से दिल्ली की की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। बरेली से चलने वाली इंटरसिटी की प्रतीक्षा में पांच घंटे से बैठे लोगों ने दिल्ली दिशा की ओर जाने वाली हर ट्रेन में घुसने का प्रयास किया। 

उधर, उपासना, कुंभ, गरीब रथ की देरी से आने के लिए सूचित है जबकि, काठगोदाम और रामनगर मेल को लिंक करके दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली उत्तरांचल संपर्कक्रांति के इंतजार में भारी संख्या में यात्री स्टेशन पर जमे हुए हैं। 

यह गाड़ी दो दिन निरस्त रहने के बाद चल रही है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ मंडल के कई स्टेशनों पर रेल पटरी मरम्मत और विस्तार कार्य चल रही है, इसलिए कुछ ट्रेनें निरस्त हैं। इस वजह से भी रूटीन की अन्य ट्रेनों में भीड़ हो रही है।

ये भी पढ़ें:- Valentine's Day special: आगरा ही नही मुरादाबाद में भी है मोहब्बत की निशानी ताजमहल... दूर दराज से देखने आते हैं लोग

संबंधित समाचार