प्रयागराज: एक वैलेंटाइन ऐसा भी!, हाथों में नहीं मां के चरणों में फूल, बच्चों ने माथे पर ली माता के चरणों की धूल!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

वैलेंटाइन डे पर स्कूली बच्चों ने जिंदा की भारतीय संस्कृति, मां सरस्वती की पूजा के बाद की अपनी मां की पूजा 

मिथिलेश त्रिपाठी, प्रयागराज। मां ही मंदिर मां ही पूजा। मां से बढ़कर ना कोई दूजा। फिल्म मां के इस गीत ने आज वेलेंटाइन डे पर यह साबित कर दिया आज हर दिन मां का होता है। पूरे देश में वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया जा रहा है। लोग इसे अपने अलग अलग अंदाज में मना रहे हैं। कहीं कपल्स एक दूसरे को गुलाब और गिफ्ट कर रहे है तो कहीं लोग पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

अधिकतर विद्यालयों में सरस्वती पूजन कर भी इसे मनाया गया है। लेकिन यहां कुछ बच्चे अनोखे और नए अंदाज में वैलेंटाइन डे को मनाकर अपनी भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने के साथ समाज को संदेश देने का काम कर रहे है। 

Untitled-26 copy

प्रयागराज में कुछ गिने चुने ऐसे पार्क और थिएटर हैं जो आज कपल्स की भीड़ से खाली नहीं है। चंद्रशेखर आजाद पार्क हो या भारद्वाज आश्रम कपल्स के जोड़ों से भरा हुआ है। हर तरफ वैलेंटाइन डे की धूम देखने को मिल रही है। संगम नगरी में एक अनोखा और अलग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का तरीका देखा गया। जहां बच्चों विद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की। इतना ही नहीं बच्चों ने अपने घर पर जन्म देने वाली मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनसे आशीर्वाद लिया और वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। 

Untitled-25 copy

छात्रा सौम्या सिंह ने बताया कि आज समाज में लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। लोग कपल्स के साथ पार्को में घूम रहे हैं। एक दूसरे को गिफ्ट देकर पैसों कि बर्बादी कर रहे है। हमें अपने संस्कार को नहीं भूलना चाहिए। 

वही मां गीता सिंह ने बताया कि वह इंटर कालेज में प्रधानाचार्या है। उन्होंने कहा कि आज समाज में संस्कृति गुम होती जा रही है। हमे अपनी भारतीय संस्कृति को बनाये रखने के लिए इस वेलेंटाइन डे को संस्कृति के साथ मनाना चाहिए। 

मंदिरो में पूजा के लिए दिखी भीड़

वेलेंटाइन डे पर मंदिरो मस भीड़ देखने को मिली। लोगो ने सुबह गंगा स्नान किया और मंदिरो में जाकर दर्शन कर अपने जीवन में कामयाबी के लिए प्रार्थना की। लोगो ने दान पुण्य भी किया। गरीब बच्चों को फल और कपड़े देकर इस वेलेंटाइन डे को मनाया।

फूलों और गिफ्ट की खरीदारी को जुड़ी भीड़

वेलेंटाइन डे को लेकर सुबह से ही यंग एज में उत्साह देखने को मिला। गिफ्ट की दुकानों के सातब फूलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। किसी ने गुलाब तो किसी ने तोहफा खरीदा। कही कही पर यह भी देखा गया कि कुछ कपल्स ने एक दूसरे के लिए सोने चांदी की खरीददारी भी की।

Untitled-28 copy

यह भी पढे़ं: अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत पाए गए मां-बेटे, दोनों थे बीमार, मौत पर परिजनों ने दिए विरोधाभासी बयान

संबंधित समाचार