Barabanki accident : हादसे में बेटे समेत दो की मौत, पिता की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। वैवाहिक कार्यक्रम से देर रात लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में सात वर्षीय बेटे समेत दो की मौत हो गई। जबकि कार चला रहे पिता को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा मंगलवार की रात फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर स्थित एक मैरिज लान के सामने हुआ। 

देवा कोतवाली क्षेत्र के माधवगंज निवासी सौरभ वर्मा मंगलवार को अपने सात वर्षीय बेटे अयांश और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के छोलहा कोडरी निवासी आकाश यादव के साथ फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिरदहन पुरवा गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से सभी रात करीब दो बजे कार से वापस निकले। जहां से सौरभ सुढियामऊ में रिश्तेदार के घर पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर रामनगर मार्ग पर स्थित एक मैरिज लॉन के सामने अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी क्षतिग्रस्त कार के दरवाजे तक लॉक हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की बजाय घटना की सूचना पुलिस को देकर इंतजार करते रहे। 

करीब 40 मिनट बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के शीशे और छत को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां बालक अयांश और आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सौरभ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां हालत नाजुक बनी है। 

ये भी पढ़ें -Chitrakoot: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हुआ बड़ा हादसा... आतिशबाजी के पैनल में विस्फोट, दो की मौत व दो गंभीर

संबंधित समाचार