बिजनौर : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल...चालक की दर्दनाक मौत
बिजनौर। मंडावर चंदक मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कूली बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। जबकि स्कूल बस चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कुछ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना को लेकर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।
बिजनौर : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल...चालक की दर्दनाक मौत @bijnorpolice #Bijnor #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/beGJ834jyO
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) February 15, 2024
बिजनौर में मंडावर मार्ग स्थित माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए मंडावर चंदक मार्ग पर गई थी। जैसे ही बस गांव रानीपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के ड्राइवर की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बस में सवार कई छात्र घायल हो गए। घंटे चले राहत बचाव कार्य में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बिजनौर : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर@bijnorpolice#Bijnor #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/wbpZcMWks1
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) February 15, 2024
ये भी पढ़ें : बिजनौर: युवकों को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने वाला सिपाही गिरफ्तार
